नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा चुनाव से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र निरस्त किए जाने को चुनौती दी थी।जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस ए.एस. चंदूरकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान संविधान के अनुच्छेद 329 का हवाला देते हुए मामले में अपने रिट अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए कानून में अलग व्यवस्था मौजूद है।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन को राहत देते हुए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनाव याचिका दायर कर नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देने की स्वतंत्रता प्रदान की है।सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस नेता आगे कौन-सा कानूनी कदम उठाती हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केसीसी लोन नवीनीकरण के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े जीआरपी इंदौर की तत्परता रंग लाई, ट्रेन में छूटा ₹30 हजार का एप्पल आईपैड यात्री को सुरक्षित लौटाया