14 जून को होगा विशेष ऑनलाइन योग सत्र, नागरिकों से जुड़ने की अपीलभोपाल। प्रदीप चौधरी।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सातवें काउंटडाउन के तहत 14 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है।डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, जिसे हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों से इस विशेष ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है। इच्छुक नागरिक इस नंबर पर मिस कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प के साथ योग आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश से भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, मिला प्रमाण-पत्र फर्जी हस्ताक्षर कर वाहन छुड़ाने की कोशिश नाकाम