भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। भाजपा खेमे में इस अवसर पर उत्साह का माहौल रहा और पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की मजबूती तथा जनसमर्थन का परिणाम बताया।भाजपा के उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं। नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस ने न्यायिक राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी को अब अदालत के फैसले का इंतजार है।राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से लगातार हलचल बनी हुई थी। भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले पर आ गया है, जहां कांग्रेस को राहत मिलने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के समापन के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने तीनों विजयी प्रत्याशियों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिए।निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में न रहने के कारण मतदान की स्थिति नहीं बनी और सभी औपचारिकताएं नियमों के अनुसार पूर्ण कर ली गईं। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने तीनों भाजपा प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मीनाक्षी नटराजन मामले की सुनवाई टली, अब 12 जून को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश: विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान
You must be logged in to post a comment.