कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जइंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में कोर्ट को गुमराह कर जब्त वाहन छुड़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को वाहन का वास्तविक मालिक बताकर फर्जी दस्तावेज और नकली हस्ताक्षरों के आधार पर वाहन की सुपुर्दगी लेने का प्रयास किया। मामले का खुलासा होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 9 जून की शाम संयोगितागंज पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में एक यात्री बस जब्त की थी। वाहन की सुपुर्दगी के लिए जगजीवनराम नगर निवासी अनिल पिता सीताराम सिसोदिया ने न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया। उसने स्वयं को वाहन का वास्तविक स्वामी शिवनारायण गौर बताते हुए सुपुर्दनामा आवेदन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए और पहचान के लिए आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न कर दी।आरोपी का उद्देश्य न्यायालय को भ्रमित कर जब्त वाहन को अपने कब्जे में लेना था। हालांकि दस्तावेजों की जांच के दौरान उसकी कथित साजिश का पर्दाफाश हो गया। न्यायालय की सतर्कता के चलते वाहन की सुपुर्दगी नहीं हो सकी।मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी अनिल सिसोदिया के खिलाफ धोखाधड़ी एवं जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश: विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान बीजेपी के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित