मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आज तत्काल सुनवाई से किया इनकार नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस याचिका पर 12 जून को सुनवाई होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने देर रात करीब 1:48 बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।कांग्रेस का दावा है कि जिस मामले का हवाला देकर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया गया, वह लगभग एक वर्ष पुराना है और उसमें अभी तक अदालत का कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। पार्टी ने नामांकन रद्द किए जाने को गलत बताते हुए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं इस बीच मध्यप्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। View this post on Instagram नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के मामले में कांग्रेस को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की और चुनाव परिणामों पर किसी भी प्रकार की रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि अदालत ने याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन पत्र को रद्द किए जाने के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी का दावा है कि जिस मामले का हवाला देकर उनका नामांकन खारिज किया गया, वह कानूनी रूप से लंबित आपराधिक मामला नहीं है और रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला गलत है। वहीं भाजपा की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी कि नटराजन ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथपत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी नहीं दी थी। इसी आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया था। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद मध्यप्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों—तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल—का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीजेपी के तीनों प्रत्याशी राज्यसभा के लिए निर्वाचित, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द मध्यप्रदेश से भाजपा के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, मिला प्रमाण-पत्र