भोपाल, 9 जून। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भाजपा उम्मीदवार तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश कुमार अग्रवाल को विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया है। जारी सूची में तीनों उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिससे राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा सुनिश्चित हो गया है।राज्यसभा चुनाव में उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया जब कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने फैसले का विरोध करते हुए चुनाव आयोग और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन निरस्त करने का कारण बताते हुए कहा कि उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत फॉर्म-26 के शपथपत्र में एक लंबित न्यायिक प्रकरण से संबंधित जानकारी का पूर्ण खुलासा नहीं किया गया था। भाजपा की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद नामांकन पत्र को अपूर्ण मानते हुए खारिज कर दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और नामांकन रद्द करने का निर्णय कानून सम्मत नहीं है। पार्टी ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है तथा मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के बाद राज्यसभा चुनाव में मुकाबले की स्थिति समाप्त हो गई और भाजपा के तीनों उम्मीदवारों का निर्वाचन लगभग निर्विरोध हो गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनसांख्यिकी परिवर्तन आयोग या ‘हिंदू राज’ की ओर लंबी छलांग! मीनाक्षी नटराजन मामले की सुनवाई टली, अब 12 जून को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई