सुप्रीम कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज करनी चाहिए: रामेश्वर शर्माभोपाल। प्रदीप चौधरी। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh के बयान पर भाजपा विधायक Rameshwar Sharma ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर सकते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसी टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने सुप्रीम कोर्ट और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर सवाल उठाया है तो न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर अविश्वास जताकर देश को अलगाववाद की दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और न्यायिक संस्थाओं का सम्मान सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के परिणामों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को जिस आशंका का डर था वही हुआ। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर शिकायत का फैसला लंबित रखने और भाजपा प्रत्याशियों के निर्वाचन की घोषणा करने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि कांग्रेस इस मामले की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेगी और मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने का प्रयास जारी रखेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस का तीखा हमला, लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप वर्कशॉप में खड़ी चार्टर्ड बस में लगी भीषण आग