फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टलाइंदौर। प्रदीप चौधरी। एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने स्थित चार्टर्ड बस के वर्कशॉप परिसर में खड़ी एक बस में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों के भी चपेट में आने का खतरा बन गया था। हालांकि समय रहते बस के आसपास खड़ी करीब पांच गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर हटा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।पुलिस के अनुसार आग से बस को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा का पलटवार 12 जून को जारी होगा हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा का परिणाम