भाजपा प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र देने पर कांग्रेस का विरोध तेजभोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान लगातार जारी है। भाजपा के तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों को निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र दिए जाने के बाद कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh ने कहा कि जिस आशंका की बात कांग्रेस लगातार कर रही थी, वही हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर कोई फैसला नहीं लिया और भाजपा प्रत्याशियों के निर्वाचन की घोषणा कर दी गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का घोर विरोध करेगी और मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजने की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री Kamal Nath ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र देना प्रदेश की जनता और लोकतंत्र के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस की शिकायत पर निर्वाचन आयोग का फैसला लंबित है और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है, तब इस तरह की जल्दबाजी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है।कमलनाथ ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अपहरण का मामला बताते हुए कहा कि कांग्रेस न्यायिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर इस फैसले का विरोध जारी रखेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीजेपी के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा का पलटवार
You must be logged in to post a comment.