भोपाल। प्रदीप चौधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित होगी। बैठक का विषय ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं।बैठक में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, प्रशासक, केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान समावेशी मानव विकास के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी।बैठक का मुख्य फोकस मूलभूत मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल, उत्पादक रोजगार एवं उद्यमिता, विकेंद्रीकृत विकास, स्वास्थ्य, पोषण और कल्याण तथा सभी के लिए समानता और गरिमा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रहेगा। इसके अलावा देश में कौशल विकास को बढ़ावा देने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।नीति आयोग की यह बैठक विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय तथा साझा रणनीति तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर जताई चिंता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का विरोध, कोर्ट जाने की तैयारी