भोपाल। प्रदीप चौधरी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले में पार्टी ने निर्वाचन आयोग के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग का यह निर्णय अलोकतांत्रिक है और कांग्रेस इसे न्यायालय में चुनौती देगी। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी निर्वाचन आयोग के इस फैसले से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस कानूनी लड़ाई लड़ेगी और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। दिग्विजय सिंह ने कहा, “निर्वाचन आयोग के अलोकतांत्रिक निर्णय को हम माननीय न्यायालय में चुनौती देंगे। अंत में जीत हमारी ही होगी। सत्यमेव जयते।”कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी इस मामले को लेकर कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और जल्द ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंचे राशन दुकानों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार