बालाघाट। जिले के बैहर क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 250 क्विंटल चोरी किया गया गेहूं और चावल, एक पिकअप वाहन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार आरोपी कबाड़ खरीदने के बहाने ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते थे और राशन दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय दुकानों के ताले और शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने थाना गढ़ी, बैहर, बिरसा और मलाजखंड क्षेत्र की कुल 13 राशन दुकानों को निशाना बनाया था।गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले तथा दो आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।पुलिस की इस कार्रवाई को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का विरोध, कोर्ट जाने की तैयारी जनसांख्यिकी परिवर्तन आयोग या ‘हिंदू राज’ की ओर लंबी छलांग!