इंदौर। प्रदीप चौधरी।। पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत लोकायुक्त संगठन इंदौर ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय को प्राप्त सूत्र सूचना के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई। लोकायुक्त ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी के मकान, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर पर एक साथ सर्च अभियान शुरू किया। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि कंडवाल ने अपने लगभग 30 वर्षों के सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।लोकायुक्त के अनुसार, वर्ष 1996 से सेवा में रहे कंडवाल की वेतन एवं वैध स्रोतों से कुल आय लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि अब तक सत्यापित संपत्तियों का मूल्य करीब 9.5 करोड़ रुपये पाया गया है। यह उनकी आय की तुलना में लगभग 241 प्रतिशत अधिक है।सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम-2018 की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद विशेष न्यायालय इंदौर से तलाशी वारंट प्राप्त कर 10 जून को छापे की कार्रवाई शुरू की गई।प्रमुख संपत्तियांस्कीम नंबर-103 में 252 वर्गमीटर के व्यावसायिक भूखंड पर लगभग 13,500 वर्गफीट का चार मंजिला भवन, जिसमें तीन मंजिलों पर व्यावसायिक परिसर तथा ऊपरी मंजिल पर आवास।स्कीम नंबर-140 में 1,000 वर्गफीट के दो प्लॉट।पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से लगे तारपुरा, बेकलाय और बनेड़िया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 11 मूल्यवान भूखंड।लोकायुक्त की सर्च कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद संपत्तियों एवं निवेशों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि इंदौर की पहचान राजवाड़ा पहुंचे महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के यहां लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा