इंदौर। प्रदीप चौधरी।।ब्रिक्स (BRICS) कॉन्फ्रेंस के तहत इंदौर आए विभिन्न सदस्य देशों के अधिकारी और प्रतिनिधि शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू हुए। इस दौरान मेहमानों ने इंदौर की पहचान माने जाने वाले राजवाड़ा का भ्रमण किया और इसकी स्थापत्य कला तथा ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। जनजातीय नृत्य पर थिरकीं इंडोनेशिया की रीना सुप्रिहातीइंदौर। ब्रिक्स देशों की कृषि कॉन्फ्रेंस के तहत इंदौर पहुंचीं इंडोनेशिया की प्रतिनिधि रीना सुप्रिहाती ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित नजर आईं। हेरिटेज वॉक के दौरान उन्होंने जनजातीय नर्तक दल के साथ नृत्य का आनंद लिया और स्थानीय संस्कृति की सराहना की। विदेशी मेहमान सोमवार को इंदौर पहुंचे थे और बुधवार को ग्रामीण हाट बाजार का अवलोकन करने पहुंचे, जहां उन्हें प्रदेश की लोक कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया। प्रतिनिधियों ने शहर के ग्रामीण हाट बाजार का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और ग्रामीण उद्यमिता को करीब से देखा। अधिकारियों ने स्थानीय कलाकारों और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों में रुचि दिखाई तथा उनकी सराहना की।ब्रिक्स कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेशी मेहमानों के इस भ्रमण से इंदौर की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दो बच्चों की सीमा संबंधी प्रारूप नियम निरस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए पोर्टल से हटाने के निर्देश आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक पर लोकायुक्त का छापा