परिवार के साथ विशेष विमान से रवाना होंगे विधायक, 17 जून तक रिसोर्ट में रहेंगेब्रेकिंग न्यूज़। भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को संभावित हॉर्स ट्रेडिंग और ऑपरेशन लोटस की आशंका के चलते कर्नाटक भेजने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक मंगलवार दोपहर 2:30 बजे विशेष विमान से परिवार सहित कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। रनवे पर काफी देर तक विमान खड़ा रहा। कोई जवाब नहीं मिल रहा था । चार बज कर चालीस मिनिट पर कांग्रेस के विधायकों को लेकर विमान उड़ा । कांग्रेस शासीत राज्य को भोपाल से। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सभी विधायक 17 जून तक कर्नाटक के एक रिसोर्ट में ठहरेंगे। इसके बाद 18 जून को राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए भोपाल लौटेंगे। पार्टी को आशंका है कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा ऑपरेशन लोटस के जरिए विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।वहीं कांग्रेस नेताओं का दावा है कि पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है। कांग्रेस का कहना है कि 500 प्रतिशत मीनाक्षी नटराजन ही राज्यसभा पहुंचेंगी और पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं।राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की इस रणनीति को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इधर, बैंगलोर जा रहे विमान से 38 कांग्रेसी विधायक हो रहे सवार, साथ मे परिजन भी जा रहे। 75 सीटर विमान है। दूसरा विमान 7 बजे आएगा। बाकी के विधायक उसमे जाएंगे।… कॉंग्रेस को उम्मीद मामला उनके पक्ष में आएगा… वकीलों का पैनल भी मौजूद विधानसभा के अंदर. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महेश केवट ने राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री बोले- सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा भोपाल: निगम परिषद हॉल में AC बंद, गर्मी से बेहाल हुए पार्षद