प्रदीप चौधरी। भोपाल में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम परिषद हॉल में उस समय असहज स्थिति बन गई जब बैठक के दौरान एयर कंडीशनर (AC) बंद हो गए। गर्मी से परेशान पार्षदों को एजेंडे की प्रतियों को पंखे की तरह इस्तेमाल कर खुद को हवा करते देखा गया। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान निगम की व्यवस्थाओं और AC रखरखाव को लेकर भी सवाल उठाए गए। कुछ पार्षदों ने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा करने वाले विभाग को अपनी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह अलीबाबा चालीस चोर की सरकार है।” उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।गौरतलब है कि इन दिनों प्रदेशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और भीषण गर्मी के बीच परिषद हॉल में AC बंद होने से जनप्रतिनिधियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों की कर्नाटक शिफ्टिंग, ऑपरेशन लोटस का डर नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख की अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार