भोपाल। प्रदीप चौधरी।।मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के विधायक, वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नामांकन के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से निषादराज की गौरवशाली परंपरा का सम्मान करते हुए महेश केवट को राज्यसभा भेजने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।डॉ. यादव ने कहा कि पार्टी राज्यसभा में माझी, मल्लाह, रैकवार और केवट समाज को भी प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं ने महेश केवट को शुभकामनाएं देते हुए उनकी उम्मीदवारी को समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान और भागीदारी का प्रतीक बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, जीतू पटवारी के बयान को बताया हताशा का संकेत राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायकों की कर्नाटक शिफ्टिंग, ऑपरेशन लोटस का डर