भोपाल। प्रदीप चौधरी। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके दावे उनकी हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। अजय सिंह यादव ने कहा कि जीतू पटवारी पहले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की “5 लाख प्रतिशत जीत” का दावा कर रहे थे, बाद में यह दावा 500 प्रतिशत और अब 100 प्रतिशत जीत तक सिमट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बदलते दावे यह संकेत देते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व को अपनी हार का आभास हो चुका है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस, जिसका लंबे समय तक सत्ता में रहने का इतिहास रहा है, आज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और जनता इन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है।यादव ने कहा कि 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के परिणाम से पहले ही कांग्रेस नेतृत्व हार स्वीकार करने की मानसिक तैयारी कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा उम्मीदवार को व्यापक समर्थन मिलेगा और पार्टी चुनाव में सफल होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 984 नव आरक्षकों की दीक्षांत परेड संपन्न, पुलिस महानिदेशक ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की सीख महेश केवट ने राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री बोले- सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा