इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लाख रुपये कीमत की 6000 नग अवैध अल्प्राजोलम टैबलेट तथा एक कार जब्त की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक राकेश चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीसीएल होटल के पास देवास रोड स्थित सर्विस रोड पर निपानिया अंडरपास की ओर दो युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर किसी को सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर नारकोटिक्स विंग की टीम ने घेराबंदी कर कार सवार दो युवकों कमल सिंह बुंदेला पिता विजेंद्र सिंह तथा सचिन कायत पिता अम्बाराम कायत, निवासी चित्रानगर, थाना विजय नगर, इंदौर को पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6000 नग अवैध अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई। जब्त टैबलेट की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और कार भी जब्त कर ली है।दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल डी. श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: निगम परिषद हॉल में AC बंद, गर्मी से बेहाल हुए पार्षद मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: कपास पर मंडी फीस आधी, भोपाल मेट्रो के लिए 13,565 करोड़ मंजूर