‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रियंका सेंगर ने बताई थी अपनी परेशानी, बचपन में आंख में चूना गिरने से खराब हुई थी रोशनी इंदौर। प्रदीप चौधरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा से किया अपना वादा निभाया है। कार्यक्रम में छात्रा प्रियंका सेंगर ने राहुल गांधी को अपनी आंख की समस्या के बारे में बताया था। इसके बाद राहुल गांधी ने उसके इलाज की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया था। अब प्रियंका का दिल्ली में सफल इलाज हो चुका है और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट रही है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका सेंगर की बचपन में आंख में चूना गिरने के कारण आंख में गंभीर समस्या हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उसका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रियंका ने राहुल गांधी के सामने अपनी परेशानी रखी थी। छात्रा की बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने उसके इलाज में मदद का भरोसा दिलाया था। बताया गया कि राहुल गांधी ने अपने आश्वासन के मुताबिक प्रियंका को दिल्ली बुलवाकर उसके इलाज की व्यवस्था कराई। उपचार के बाद अब प्रियंका की सेहत में सुधार हुआ है और वह घर लौट रही है। खास बात यह है कि प्रियंका पहली बार हवाई जहाज से अपने घर वापस जा रही है। उसके इस सफर का वीडियो भी सामने आया है। इस घटनाक्रम को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी द्वारा निभाए गए वादे और छात्रा के परिवार को मिली नई उम्मीद के रूप में साझा किया जा रहा है। प्रियंका के सफल इलाज के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नकली चेन थमाकर ज्वेलर से ठग ली असली सोने की चेन, दो महिलाएं हिरासत में टीआई दिलीप पुरी की शहादत पर सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, बोले- सरकार परिवार के साथ खड़ी है