मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही सेकंड में कई इमारतें और मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए, जबकि एक स्कूल भवन भी धराशायी हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि फिलीपींस के साथ-साथ इंडोनेशिया और जापान में भी सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में लगभग तीन फीट ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं, जबकि इंडोनेशिया के नौ स्थानों पर छोटी लहरें देखी गईं। बाद में इंडोनेशिया ने सुनामी चेतावनी वापस ले ली।जनरल सैंटोस शहर से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में कई इमारतों और दुकानों को ढहते हुए देखा गया। भूकंप ऐसे समय आया जब देश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही थी। मिंडानाओ क्षेत्र में एक स्कूल भवन भी गिर गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि स्कूल को पहले ही खाली करा लिया गया था, जिससे कोई छात्र हताहत नहीं हुआ।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्राथमिक स्कूल के बच्चे खुले मैदान में डरे-सहमे बैठे दिखाई दिए, जबकि उनके आसपास जमीन लगातार कांप रही थी। भूकंप के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से सुनामी चेतावनी को गंभीरता से लेने और बिना देरी किए ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जयपुर में इंटरनेट सेवाएं पुनः बहाल, कानून व्यवस्था सामान्य होने पर प्रशासन का निर्णय विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: पिघले स्टील से भरी करछुल में विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत