जयपुर। जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के बाद जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को पुनः बहाल कर दिया है। संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस आयुक्तालय जयपुर से प्राप्त रिपोर्ट में वर्तमान परिस्थितियों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध बनाए रखने की आवश्यकता नहीं बताई गई।इसके बाद पूर्व में जारी इंटरनेट सेवाओं के अस्थायी निलंबन आदेश में संशोधन करते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश जारी किए गए। गौरतलब है कि जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जयपुर उत्तर एवं जयपुर पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 8 जून की मध्यरात्रि से 9 जून की मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था।पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थिति की समीक्षा के बाद पाया गया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है। इसके आधार पर इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन, 2000 करोड़ का निवेश फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 5 की मौत; सुनामी अलर्ट से दहशत