विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिघले हुए इस्पात से भरी एक करछुल (लैडल) में अचानक जोरदार विस्फोट होने से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अत्यधिक तापमान पर मौजूद पिघला हुआ स्टील अचानक रिसने लगा, जिसके बाद तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। हादसे के बाद प्लांट में मौजूद कर्मचारियों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई। चारों तरफ धुआं फैल गया और राहत-बचाव कार्य तत्काल शुरू करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे की जानकारी मिलते ही आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से फोन पर चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री स्वयं भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।इस बीच मजदूर यूनियन के नेता एन. अयोध्याराम ने हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया आग लगने के पीछे किसी विस्फोट की आशंका दिखाई दे रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष और विस्तृत जांच आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की पहचान और उनके स्थायी या ठेका कर्मचारी होने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, स्टील प्लांट में सुरक्षा मानकों और औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 5 की मौत; सुनामी अलर्ट से दहशत आरबीआई की आकस्मिक आरक्षित निधि की लूट