जुबेर शेख से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मोहसिन को पकड़ा, धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट जोड़ीइंदौर, 20 सितंबर 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने एमडी ड्रग्स मामले में बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जुबेर शेख से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कथित सप्लायर मोहसिन, निवासी रावजी बाजार, इंदौर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने श्री अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के सामने शांतिपथ रोड पर चेकिंग के दौरान टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल सवार जुबेर शेख को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.38 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल भी जब्त की थी, जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये है। कुल जब्त मशरूके की कीमत करीब 2.38 लाख रुपये बताई गई।जुबेर शेख के खिलाफ अपराध क्रमांक 0145/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। पूछताछ और रिमांड के दौरान पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई के बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जुबेर ने एमडी ड्रग्स मोहसिन से खरीदना बताया।तकनीकी साक्ष्यों से मोहसिन तक पहुंची पुलिसक्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहसिन को घेराबंदी कर पकड़ा। प्रकरण में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, मोहसिन 10वीं तक शिक्षित है और इलेक्ट्रो प्लेटिंग तथा चैन-नट-बोल्ट पॉलिश का काम करता है। उससे मादक पदार्थों की सप्लाई चेन, मुख्य स्रोत तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।71 मामलों में 150 आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 71 प्रकरणों में 150 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों के दौरान 3.05279 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए गए हैं।क्राइम ब्रांच के मुताबिक, वर्तमान मामले में गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मादक पदार्थों के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की विस्तृत जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रेन में अकेली मिली मूकबधिर बालिका को जीआरपी ने परिवार तक पहुंचाया अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, विद्युत तार चोरी के मामले में डेढ़ माह से था फरार