पीथमपुर। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत तेजी से ग्लोबल फार्मा हब के रूप में उभर रहा है और इसमें मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलियन ग्रुप द्वारा करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे 1000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यह परियोजना 40 एकड़ भूमि पर विकसित होगी और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हेलियन प्लांट बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण से प्रभावित होकर कंपनी ने पीथमपुर को अपनी पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए चुना है। परियोजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 30 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को देने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि पीथमपुर से उत्पादों का निर्यात एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीकी देशों तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में 300 से अधिक फार्मा कंपनियां और 75 से ज्यादा मेडिकल डिवाइस यूनिट्स सक्रिय हैं, जिससे राज्य फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस निर्माण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।डॉ. यादव ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों की स्थापना और विस्तार में हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2024 में यूके रोड शो के दौरान बोया गया निवेश का बीज अब धरातल पर आकार ले रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने एकजुटता का किया प्रदर्शन जयपुर में इंटरनेट सेवाएं पुनः बहाल, कानून व्यवस्था सामान्य होने पर प्रशासन का निर्णय