महिदपुर। महिदपुर पुलिस ने भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच में आरोपी के विद्युत मंडल के एल्युमिनियम तार चोरी के मामले में भी फरार होने की जानकारी सामने आई।पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिट्टी खदान के पास मोड़, चौरवासा रोड महिदपुर पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नागेश्वर उर्फ कालू पिता बसंत यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम टांडा, थाना महिदपुर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्टील पॉलिश वाला लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।चाकू बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 384/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।विद्युत तार चोरी के मामले में था फरारपुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नागेश्वर उर्फ कालू 7 अगस्त 2026 की रात अपने साथियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर महिदपुर से विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार चोरी करने के मामले में भी आरोपी है। इस संबंध में थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 315/2026, धारा 303(2), 3(2)(क) एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि नागेश्वर उर्फ कालू करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय महिदपुर में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल महिदपुर भेज दिया गया।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह, एसडीओपी महिदपुर जेंडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना महिदपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 13.82 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में सप्लायर गिरफ्तार भोपाल में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर वारदात को अंजाम देने का आरोप