सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान ने फलदार पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशइंदौर। अजीजुर्रहमान अंसारी।। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान द्वारा खंडवा रोड स्थित रालामंडल ग्राम में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप गोगने के नेतृत्व में किया गया।अभियान के तहत शिव मंदिर, राम मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में आम, जामुन, आंवला, केला सहित विभिन्न फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सरपंच, वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। संस्थान के पदाधिकारियों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संगीता मेंदोलिया, शहर अध्यक्ष विक्रांत ओबेरॉय, शहर उपाध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा, शहर सचिव रूपेश पाल, संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश यादव तथा कार्यकर्ता बलवीर सिंह सहित संस्थान के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विदुर नगर कैफे हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ