मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, निवेश और व्यापारिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावाइंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में आयोजित “भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत और लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने तथा निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने में यह फोरम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।फोरम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, उद्योगपति, निवेशक और व्यापारिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान व्यापार, उद्योग, कृषि, तकनीक और निवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी।फोरम के माध्यम से भारत और एलएसी देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार विस्तार और निवेश संभावनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं और बैठकें आयोजित की जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व पर्यावरण दिवस पर रालामंडल में हुआ वृक्षारोपण 13 जून को दिल्ली में फिर होगा आंदोलन