लोकायुक्त संगठन में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, दो डीएसपी तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय वापसभोपाल। विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन में पदस्थ दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय भोपाल वापस भेज दिया गया है। इस संबंध में महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार लोकायुक्त संगठन में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह एवं कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक बी.एम. द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल वापस किया गया है।आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह कार्रवाई विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स एवं वीडियो रिकॉर्डिंग में संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित प्रकाशित समाचारों के आधार पर की गई है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं जारी रहेंगी।इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने मध्यप्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार