भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मध्यप्रदेश से वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा जारी सूची में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है।मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं। वे मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं तथा पूर्व में लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद जारी उम्मीदवारों की सूची में मध्यप्रदेश के लिए मीनाक्षी नटराजन का नाम शामिल किया गया है। उनके राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय माना जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा भेजकर कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुभव और संसदीय राजनीति के संतुलन को साधने का प्रयास किया है। उनके नाम की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।राज्यसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त संगठन में कार्रवाई, दो डीएसपी पुलिस मुख्यालय वापस भेजे गए खजुराहो के ओबेरॉय होटल पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल सील