राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की, मध्यप्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मौकानई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 एवं ओडिशा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।जारी सूची के अनुसार अरुणाचल प्रदेश से ताई टागक को उम्मीदवार बनाया गया है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है।मध्यप्रदेश से भाजपा ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं मणिपुर से ए. शारदा देवी को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।भाजपा की ओर से जारी सूची को आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार घोषित उम्मीदवारों के माध्यम से पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने का प्रयास किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सतना केंद्रीय जेल में गांजा-शराब सप्लाई और रिश्वत की कथित डील के ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप लोकायुक्त संगठन में कार्रवाई, दो डीएसपी पुलिस मुख्यालय वापस भेजे गए