भोपाल/शिवपुरी। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कोलारस क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार चीनी फैक्ट्री को पुनः स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कोलारस में चीनी फैक्ट्री की पुनर्स्थापना से किसानों को अपनी उपज के बेहतर मूल्य मिलने के साथ परिवहन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। चीनी फैक्ट्री के संचालन से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।#DrMohanYadav #Kolaras #SugarFactory #FarmersWelfare #MadhyaPradeshNews Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश क्लीन एनर्जी और वन्यजीव संरक्षण में बना अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राऊ में एक और खेल हो गया अवैध कॉलोनी वहां काटी गई जहां से निकलना है मास्टर प्लान की सड़क