भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश क्लीन एनर्जी और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमास तथा जल विद्युत उत्पादन की क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्रभावी वन्यजीव संरक्षण नीति के कारण मध्यप्रदेश को देश में विशेष पहचान मिली है। प्रदेश आज टाइगर स्टेट, घड़ियाल स्टेट और चीता स्टेट के रूप में जाना जाता है। वन्यजीवों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास के विकास तथा जैव विविधता के संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और वन्यजीव संवर्धन के क्षेत्र में प्रदेश आगे भी नए आयाम स्थापित करेगा तथा विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य करती रहेगी। #DrMohanYadav #CleanEnergy #RenewableEnergy #WildlifeConservation #MadhyaPradeshNews Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया पौधरोपण कोलारस में किसानों की मांग पर पुनः स्थापित होगी चीनी फैक्ट्री : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव