भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किए। जारी आदेश के अनुसार 8 आईपीएस अधिकारियों तथा 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के पदस्थापना आदेश किए गए हैं। आदेश 5 जून 2026 को जारी हुए।8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले1. अनु बेनीवाल – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर।2. ओमप्रकाश – एसडीओपी लांजी (बालाघाट) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर।3. करणदीप – एसडीओपी बैहर (बालाघाट) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन।4. आयुष जाखड़ – एसडीओपी करैरा (शिवपुरी) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर।5. गौरव पाण्डेय – एसडीओपी सिंगरौली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतना।6. मीनी शुक्ला – एसडीओपी नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल।7. राज कृष्ण – एसडीओपी सबलगढ़ (मुरैना) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण)।8. सुजावल जटवा – नगर पुलिस अधीक्षक, धार से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर बड़े फेरबदलराज्य शासन ने 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। प्रमुख अधिकारियों में सीताराम सस्त्या, मुकेश कुमार वैश्य, आरडी प्रजापति, रेखा धर्मेन्द्र सिंह, अमित वर्मा, प्राची द्विवेदी, सुरेन्द्र सिंह गौर, रूपेश कुमार द्विवेदी, कमल मौर्य, हेमलता कुरील, रामसनेही मिश्रा, प्रमोद कुमार सोनकर और प्रदीप पटेल सहित अनेक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।गृह विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राऊ में एक और खेल हो गया अवैध कॉलोनी वहां काटी गई जहां से निकलना है मास्टर प्लान की सड़क उड़ीसा का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बड़नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 1.29 लाख का गांजा जब्त