भोपाल। प्रदीप चौधरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभागार परिसर में स्वर्ण चंपा, सीता अशोक, रामफल और आंवला के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है तथा जनभागीदारी से ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित पांच कोर्स मॉड्यूल्स का विमोचन किया। इसके साथ ही एप्को एवं इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का भी लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, सर्कुलर इकॉनॉमी और जल संरक्षण से जुड़े नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिए 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन EV शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को पड़ोसियों ने बचाया मध्यप्रदेश क्लीन एनर्जी और वन्यजीव संरक्षण में बना अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव