सतना। प्रदीप चौधरी। सतना केंद्रीय जेल से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में जेल के भीतर कैदियों तक गांजा और शराब पहुंचाने तथा इसके एवज में पैसों के लेन-देन की कथित बातचीत सुनाई दे रही है। जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में एक मोबाइल नंबर 9303476507 का उल्लेख किया जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक एएसआई से जोड़कर देख रहे हैं। ऑडियो में कथित तौर पर 100 ग्राम और 25 ग्राम गांजा, शराब की बोतल तथा संबंधित व्यक्ति के लिए 5-5 हजार रुपये की व्यवस्था को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है।वायरल रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति जेल के अंदर मादक पदार्थ पहुंचाने की जिम्मेदारी लेते हुए भी सुनाई दे रहा है। हालांकि ऑडियो की सत्यता, उसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान और बातचीत की परिस्थितियों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मामला सामने आने के बाद संबंधित विभागों में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार वायरल ऑडियो की जांच कराई जा सकती है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रिकॉर्डिंग वास्तविक है या नहीं और इसमें शामिल लोगों की भूमिका क्या है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।यदि वायरल ऑडियो की पुष्टि होती है तो यह जेल सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘दादू ऑन ड्यूटी’… पोती को गोद में लेकर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने मध्यप्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार