सूचना तंत्र, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, ₹28,999 मूल्य के दो मोबाइल बरामदनीमच, 4 जून। रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे परिसरों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी नीमच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 28,999 रुपये बताई गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद रज्जाक (27 वर्ष), निवासी अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह भीड़भाड़ वाले कोचों में यात्रियों का ध्यान भटकाकर अथवा सो रहे यात्रियों और महिलाओं के पास रखे मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो जाता था।जीआरपी नीमच ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए रेलवे स्टेशन नीमच एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान 3 जून 2026 को एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में इनमें से एक मोबाइल पूर्व में दर्ज चोरी के प्रकरण से संबंधित पाया गया।पुलिस ने दोनों मोबाइल जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक वर्दीचंद खंडेला एवं आरक्षक राकेश डोडियार की विशेष भूमिका रही। अधिकारियों ने उनकी सतर्कता, सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ ‘दादू ऑन ड्यूटी’… पोती को गोद में लेकर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान