इंदौर/महू। प्रदीप चौधरी। महू स्थित ड्रीमलैंड स्क्वायर के पास गुरुवार सुबह नर्मदा तृतीय चरण परियोजना की 1800 एमएम व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हो गया। पाइपलाइन फूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी बहने लगा, जिसके चलते परियोजना के सभी पंप तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए।जल प्रदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन में हुए रिसाव के कारण नर्मदा तृतीय चरण की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया गया है, लेकिन मरम्मत कार्य पाइपलाइन पूरी तरह खाली होने के बाद ही शुरू किया जा सकेगा।अधिकारियों ने बताया कि लीकेज की वजह से नर्मदा तृतीय चरण से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। पाइपलाइन की मरम्मत और जल आपूर्ति को सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।घटना के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जलापूर्ति बहाल होने में लगने वाले समय को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को पानी के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 83 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा