सीहोर। जिले के सोनकच्छ टोल प्लाजा के पास गुरुवार को अमोनिया गैस से भरे एक टैंकर में रिसाव होने से हड़कंप मच गया। समय रहते दोराहा थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार अमोनिया गैस से भरा टैंकर राजस्थान के कोटा से महाराष्ट्र के नागपुर जा रहा था। इसी दौरान सोनकच्छ टोल के समीप टैंकर से गैस रिसाव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दोराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल टैंकर को रुकवाकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों की निगरानी में रिसाव को नियंत्रित करने का अभियान चलाया गया और कुछ ही समय में गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया।पुलिस और प्रशासन की तत्परता के चलते आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा गया तथा किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया गया। अधिकारियों ने राहत की बात बताते हुए कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और टैंकर में रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महू में नर्मदा की 1800 एमएम पाइपलाइन फूटी, तृतीय चरण के सभी पंप बंद आयुर्वेद का लोकप्रिय योग ‘त्रिकटु’, पाचन और श्वसन स्वास्थ्य के लिए माना जाता है उपयोगी