इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत द्वारकापुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी जब्त की है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबार और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शहरभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में द्वारकापुरी पुलिस को यह सफलता मिली।पुलिस को बैक ट्रैकिंग और सूचना संकलन के दौरान जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर अहीरखेड़ी स्थित दिग्विजय मल्टी क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से आने वाला है। सूचना की पुष्टि होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।कुछ देर बाद पुलिस को मुखबिर के बताए हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धीरेन्द्र पाल (42 वर्ष) निवासी प्रजापत नगर, थाना द्वारकापुरी, इंदौर बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की स्कूटी भी जब्त की गई। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये तथा स्कूटी की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना द्वारकापुरी में अपराध क्रमांक 436/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, सउनि रामगोपाल वर्मा, प्रधान आरक्षक अभिषेक पवार, प्रधान आरक्षक तनमय तोमर, आरक्षक शिवपाल सोलंकी, आरक्षक के.सी. शर्मा एवं थाना द्वारकापुरी की टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदला, अब ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ के नाम से होगी पहचान महू में नर्मदा की 1800 एमएम पाइपलाइन फूटी, तृतीय चरण के सभी पंप बंद