भोपाल। प्रदीप चौधरी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक भावुक और पारिवारिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती को गोद में लिए हुए एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “दादू ऑन ड्यूटी… पोती गोद में आए तो दिल फिर से बच्चा बन जाता है।”शिवराज सिंह चौहान द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को लोगों ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे परिवार के प्रति उनके स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बताया।पूर्व मुख्यमंत्री अक्सर अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन से जुड़े अनुभवों को लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। इस बार भी पोती के साथ बिताए गए खास पल को साझा कर उन्होंने दादा-पोती के रिश्ते की मधुरता को अभिव्यक्त किया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि परिवार के साथ बिताए गए ऐसे पल जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में शामिल होते हैं।शिवराज सिंह चौहान की यह पोस्ट राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच उनके पारिवारिक जीवन की एक झलक भी पेश करती है, जिसे लोगों ने काफी सराहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रेलवे यात्रियों के मोबाइल चोरी का आरोपी जीआरपी नीमच के शिकंजे में सतना केंद्रीय जेल में गांजा-शराब सप्लाई और रिश्वत की कथित डील के ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप