भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ किए जाने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की गुरुवार को आयोजित बैठक में इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।बैठक में विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। निर्णय के अनुसार अब विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक दस्तावेजों, पत्राचार और प्रशासनिक कार्यों में वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय नाम का उपयोग किया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नाम परिवर्तन की प्रक्रिया से जुड़े अन्य औपचारिक कार्य भी जल्द पूरे किए जाएंगे। इस फैसले के बाद शिक्षा जगत और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।गौरतलब है कि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में शामिल है और प्रदेश सहित देशभर के हजारों छात्र यहां अध्ययनरत हैं। नाम परिवर्तन के इस निर्णय को विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुणे में विप्रो की पूर्व कर्मचारी ने लगाया धर्मांतरण के दबाव का आरोप, पुलिस जांच में जुटी द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 83 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार