पुणे। पुणे स्थित आईटी कंपनी Wipro की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी पर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुणे के हिंजवड़ी थाने में दर्ज कराई गई है। साथ ही पीड़िता की ओर से कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है।पीड़िता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कंपनी का एक सहकर्मी उस पर बार-बार इस्लाम धर्म अपनाने और एक मुस्लिम युवक के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कंपनी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उसकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की।पीड़िता के अनुसार अगस्त 2025 में एक ऑनलाइन बैठक के दौरान उससे दबाव बनाकर इस्तीफा दिलवाया गया। महिला का कहना है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण उसे नौकरी छोड़नी पड़ी।पीड़िता के वकील विवेक भोसले ने बताया कि कंपनी को भेजे गए कानूनी नोटिस में महिला को पुनः नौकरी पर रखने तथा कथित मानसिक प्रताड़ना के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की गई है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी भी दी गई है।फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। वहीं कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पश्चिम बंगाल में टीएमसी में बड़ी टूट, 58 बागी विधायकों को मान्यता; ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का नाम बदला, अब ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ के नाम से होगी पहचान