जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज आठ दिन बाद एक नवविवाहिता मायके जाने का बहाना बनाकर अपने पति को रेलवे स्टेशन पर छोड़ फरार हो गई। आरोप है कि वह घर से करीब 3.50 लाख रुपये के गहने और नकदी भी साथ ले गई। पीड़ित की शिकायत पर करधनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार कालवाड़ रोड निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की जनवरी 2026 में आगरा में विक्की पंडित, राकेश और एक महिला से मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने गरीब परिवार की युवती से शादी करवाने का भरोसा दिलाकर उससे करीब 1.50 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित ने होने वाली दुल्हन के लिए लगभग 3 लाख रुपये के गहने और एक मोबाइल फोन खरीदा।बताया गया कि 16 जनवरी को आगरा में कोर्ट प्रक्रिया के माध्यम से दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद 20 जनवरी को नवविवाहिता जयपुर आकर ससुराल में रहने लगी। परिवार के लोगों के अनुसार उसका व्यवहार शुरू से कुछ असामान्य था, लेकिन उसने नई जगह और नए माहौल में सामंजस्य बैठाने का कारण बताकर बात टाल दी।करीब एक सप्ताह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद नवविवाहिता अपने मायके जाने की जिद करने लगी। पति उसे लेकर रवाना हुआ, लेकिन इसी दौरान वह रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़कर फरार हो गई। बाद में जब पीड़ित जयपुर लौटा तो उसे पता चला कि घर से गहने और नकदी भी गायब हैं।पीड़ित ने मामले की शिकायत करधनी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस को आशंका है कि यह किसी संगठित लुटेरी दुल्हन गिरोह का मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस बिचौलियों और फरार महिला की तलाश में जुटी है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में महिला-पुरुष संदिग्ध CCTV में कैद, पुलिस को करीबी लोगों पर शक गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन