बालाघाट। मुस्लिम जागरूकता मंच द्वारा देश में सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में गौवंश को लेकर समय-समय पर विवाद, तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार लोकसभा के आगामी सत्र में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने संबंधी विधेयक लाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि गौवंश की हत्या पर कठोर कानूनी प्रावधान किए जाएं और गौवंश से निर्मित उत्पादों के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाए। मुस्लिम जागरूकता मंच के प्रतिनिधि युनूस खान ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि इस प्रकार के कदम से विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस विषय पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है, जिसमें राज्य विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शादी के 8 दिन बाद लुटेरी दुल्हन फरार, गहने-नकदी लेकर पति को स्टेशन पर छोड़ गई रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा मुफ्त बस सफर का तोहफा: मुख्यमंत्री मोहन यादव