इंदौर। शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस के थाना हीरानगर एवं थाना बाणगंगा ने संयुक्त रूप से आउटर एरिया के ढाबों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से शराबखोरी कराने वाले 14 ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त (जोन-3) अभिषेक रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त रुबिना मिजवानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी हीरानगर सुशील पटेल और थाना प्रभारी बाणगंगा सियाराम गुर्जर सहित पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने एमआर-10, सुपर कॉरिडोर और उज्जैन रोड क्षेत्र के ढाबों पर शाम से देर रात तक आकस्मिक दबिश दी। इस दौरान कुल 25 ढाबों की जांच की गई, जिनमें से 14 ढाबों पर ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। सभी संबंधित संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई ढाबा संचालकों ने अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी संबंधित थाने में दर्ज नहीं कराई थी। इस पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत भी कार्रवाई की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधितों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आठ माह का मानदेय दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी, लोकायुक्त ने 5 हजार रुपये लेते दलाल को रंगे हाथों पकड़ा राजनीतिक रसूख पर भारी पड़ी मानवीय संवेदना, कलेक्टर ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश