इंदौर। दिनेश सिंह, ठाकुर।। कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में एक अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपत्ति की शिकायत पर जिला प्रशासन की संवेदनशीलता देखने को मिली। पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इंदौर कलेक्टर Shivam Verma ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। जनसुनवाई में पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद उसे ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने भाजपा नेता आलोक डावर पर राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर 8 लाख रुपये की ठगी करने, घर से बेदखल करने तथा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर तलाक का दबाव बनाने के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि उसे और उसके पति को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़िता ने प्रशासन के समक्ष अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को मामले की पारदर्शी जांच करने और दंपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में कानून सर्वोपरि है और शिकायत की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की त्वरित पहल के बाद पीड़ित दंपत्ति ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आउटर एरिया के 14 ढाबों पर पुलिस की कार्रवाई, शराबखोरी कराते पाए जाने पर केस दर्ज बालिग महिला की मर्जी से किया गया सेक्स वर्क अपराध नहीं, पुलिस अनावश्यक कार्रवाई न करे: सुप्रीम कोर्ट