बड़वानी/इंदौर। प्रदीप चौधरी। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना ठीकरी से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में एक व्यक्ति को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में की गई।जानकारी के अनुसार ग्राम संगोदा बेडीपुरा निवासी उर्मिला सोलंकी आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति सितंबर 2025 में हुई थी, लेकिन उन्हें करीब आठ माह से मानदेय नहीं मिला था। आरोप है कि मानदेय जारी कराने के एवज में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना ठीकरी के परियोजना अधिकारी धन्नालाल दांगी एवं भृत्य दिनेश खतवासे ने मिलकर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।पीड़िता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त इंदौर में की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप दल गठित किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश खतवासे के कहने पर राजेश पाटीदार नामक व्यक्ति को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।लोकायुक्त अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को दें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति आउटर एरिया के 14 ढाबों पर पुलिस की कार्रवाई, शराबखोरी कराते पाए जाने पर केस दर्ज