इंदौर। आमिर खान। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एक कैफे में युवतियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कई युवतियां आपस में भिड़ गईं और जमकर मारपीट हुई। घटना से कैफे में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, चार से अधिक युवतियां क्षेत्र के एक कैफे में चाय पीने के लिए एकत्रित हुई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले सामान्य बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और युवतियां एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लगीं। कैफे में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए कैफे का माहौल तनावपूर्ण हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित युवतियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं तथा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बाइट – अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी, इंदौर। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस ने शुरू किया ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान, युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को जोड़ेगी पार्टी युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी