इंदौर। प्रदीप चौधरी ।। शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के परिजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले को लेकर युवती द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें उसने अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।वायरल वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही उसने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। Viral video मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शिकायत में जिन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, उनके संबंध में भी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच जारी है।एडिशनल डीसीपी इंदौर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कैफे में युवतियों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने शुरू की जांच 30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई